गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मिर्जागंज (बदडीहा) की एक महत्वपूर्ण बैठक जगन्नाथडीह पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार की अध्यक्ष्क्षता में हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पूजा से संबंधित विभिन्न तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा समिति के सदस्यों के बीच अलग-अलग कार्यों का दायित्व सौंपा गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार साव ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सहयोग का भी प्रतीक है। इसी भावना के साथ पूजा के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग टीमों में बांटकर जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्...