गिरडीह, सितम्बर 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वावधान में आयोजित स्व. नंदकिशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत प्रतियोगिता का रविवार देर रात रंगारंग समापन हुआ। अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलावा खरसावां, मधुपुर और कोडरमा के कुल 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 12 सितंबर को क्वार्टर फाइनल तथा 13 सितंबर को सेमीफाइनल व फाइनल राउंड आयोजित हुआ। प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

विजेताओं की सूची सब-जूनियर वर्ग में अंशिका राज प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय और आदया कुमारी तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार अदिति राज, अगस्त्य शर्मा और आहन चुडिवाला को मिला। जूनियर वर्ग में साक्षी रानी प्रथम, सचिन पंडित द्वितीय और सृष्टि सिन्हा तृतीय रहीं। सांत्वना पुरस्कार अमेक्षा सिन्हा, रोहित कुशवा...