गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चतरो के पास मंगलवार को साप्ताहिक हाट में दुर्गा पूजा को लेकर बकरे सहित अन्य सामग्रियों की जमकर खरीद बिक्री हुई। जिसमें खरीददारों की उमड़ी भीड़ से बजरंग चौक चतरो से लेकर बरवाडीह मोड़ तक मुख्य सड़क में जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लंबी दूरी के वाहनों के परिचालन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बता दें कि झारखण्ड बिहार की सीमा पर चतरो में लगनेवाले इस साप्ताहिक हाट में देवरी समेत भेलवाघाटी, जमुआ, हीरोडीह, बेंगाबाद, नवडीहा, चकाई, बिचकोड़वा, चिहरा तथा जसीडीह एवं देवीपुर के लोग यहां बकरा सहित अन्य वस्तुओं की खरीद बिक्री करने आते हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: छोटकी खरगडीहा चौक पर दो घंटे तक सड़क जाम साप्ताहिक हाट के पास खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ जाने से पुरनाबथान से लेकर चतरो बाजार ब...