Gridih News: सात वर्षों से एक ही अध्यक्ष, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं
गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: गावां। गावां प्रखंड अंतर्गत बादीडीह पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खण्डोत में मंगलवार को कांग्रेस नेता मरगूब आलम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था में कई गंभीर अनियमितताएं होने का आरोप लगाया। मरगूब आलम के अनुसार, विद्यालय में पिछले सात वर्षों से एक ही व्यक्ति के अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात सामने आई है। वहीं बच्चों को मिलनेवाले अंडे और फलों का नियमित वितरण नहीं किए जाने की भी जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय के कमरों में माइका (ढिबरा), पटरा, सीमेंट, छड़ समेत अन्य सामग्री रखकर कमरों का उपयोग दूसरे कार्यों के लिए किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पर्याप्त कमरों के अभाव में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को एक ही कमरे में पढ़ाए जाने की बात सामने आई। इससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.