गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई द्वारा अडवारा गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन सामाजिक चेतना की अलख जगाई गई। गांव की गलियों में नशा छोड़ो, समाज जोड़ो और दहेज प्रथा का अंत करो के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. लक्ष्मी महतो खेमलाल, प्रो. मंतोष प्रसाद, प्रो. ऋषभ चौधरी, शांति देवी, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर मरांडी एवं पंसस प्रतिनिधि लखेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता डॉ. लक्ष्मी महतो खेमलाल ने कहा कि नशा, दहेज और अंधविश्वास जैसी बुराइयां समाज को खोखला कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से इनके खिलाफ एकजुट होकर जागरूक समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की। नुक्कड़ नाटक और नारों से बंधा समा: एनएसएस ...