Gridih News: साइबर क्राइम करते दो साइबर अपराधी रंगेहाथ पकड़ाए
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। साइबर क्राइम करते दो साइबर अपराधियों को रंगेहाथ पकड़ा गया है। दोनों साइबर अपराधियों को गाण्डेय थाना क्षेत्र के पुनईडीह गांव के पास स्थित नर्सरी के क्षतिग्रस्त मकान से दबोचा गया है। डीएसपी मुख्यालय टू सह साइबर डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा ने शुक्रवार को बरवाडीह स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकार सम्मेलन कर साइबर अपराधियों के पकड़े जाने की जानकारी दी। डीएसपी राणा ने बताया कि पकड़े गये साइबर अपराधियों में गाण्डेय थाना क्षेत्र के बक्सीगरजा गांव निवासी मो कैफ अंसारी एवं मो इरशाद अंसारी शामिल हैं। इन दोनों के पास से छह मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, एक आईपैड एवं दो बाइक बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गये साइबर अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल से साइबर क्राइम से संबंधित कई साक्ष्य मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.