गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के सांसद आदर्श ग्राम गादी में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। मौके पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इससे युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही अनुशासन, एकता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: नरघोघी खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल में जीत-हार लगी रहती है। खिलाड़िय...