Gridih News: सहायक अध्यापकों की ईपीएफ कटौती में गड़बड़ी, बीपीओ से शिकायत
गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड के सैकड़ों सहायक अध्यापकों के मानदेय से ईपीएफ की राशि की कटौती होने के बावजूद पेंशन मद में निर्धारित अंशदान की कटौती नहीं होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बुधवार को पीरटांड़ स्थित बीआरसी में सहायक अध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में विभागीय व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक में सहायक अध्यापकों ने कहा कि उनके मानदेय से ईपीएफ की राशि तो काटी जा रही है, लेकिन पेंशन मद में निर्धारित अंशदान जमा नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पेंशन संबंधी लाभ में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। मामले में सहायक अध्यापकों ने प्रखंड शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) बासिल मरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.