Gridih News: सहजकर्ता के दो दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुविधाएं नदारद
गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित ग्राम पंचायत सहजकर्ता (जीपीएफटी) के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुनियादी सुविधाओं का अभाव पाया गया। जिससे पंचायत प्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की है। प्रशिक्षण स्थल पर पीने के पानी और चाय तक की व्यवस्था नहीं होने से प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में ही सवाल खड़े कर दिए। प्रशिक्षण में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के लिए पीने के पानी की बोतल और चाय जैसी न्यूनतम सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई। गर्मी में पूरे दिन बैठकर प्रशिक्षण लेना उनके लिए असुविधाजनक हो गया। मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सिद्दीक अंसारी ने कहा कि जब सरकार पंचायत स्तर पर विकास और सुशासन के लिए प्रशिक्षण करा रही है, तो प्रतिभागियों की मूलभूत जरूरतों को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.