गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर जेसी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में शनिवार को प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य औसत दर्जे के विद्यार्थियों का शैक्षणिक उन्नयन और विद्यालय के माहौल को और बेहतर बनाना था। प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के एकजुट प्रयास से विद्यालय लगातार सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है और इसका सकारात्मक परिणाम भी दिख रहा है।

शैक्षणिक प्रदर्शन चाहे बोर्ड परीक्षा हो, आईआईटी मेंस, सीए फाउंडेशन या ओलंपियाड, विद्यालय ने हर क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन किया है। बैठक में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100% उत्तीर्णता का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए पहली बार औसत छात्रों को चिन्हित कर...