Gridih News: सर्वे रास्ते पर कब्जे के विवाद में सीओ ने मापी का दिया आदेश
गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। पचरुखी पंचायत के पचरुखी गांव में सर्वे रास्ते की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों और संबंधित लोगों के बीच विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते की जमीन को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। शुक्रवार को मामला प्रशासन के हस्तक्षेप तक पहुंच गया। शिकायत के बाद हल्का कर्मचारी इंद्रदेव पंडित मौके पर पहुंचे। बाद में अंचलाधिकारी भी स्थल पर पहुंचे और उपस्थित लोगों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सर्वे रास्ते की जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं किया जाए। अंचलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनकी रैयती जमीन रास्ते में आ रही है, वे अपनी आपत्ति लेकर न्यायालय में अपनी बात रख सकते हैं। मौके पर ही उन्होंने सर्वे रास्ते की जमीन की मापी कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.