Gridih News: सर्पदंश से बच्चे की मौत, परिवार में मातम
गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: देवरी। भेलवाघाटी थाना अन्तर्गत भातुरायडीह गांव में सर्पदंश की घटना में मंगलवार को सात वर्षीय रितेश कुमार की मौत हो गयी। बच्चे की मौत की घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया कि भातुरायडीह गांव निवासी लौकी तुरी का पुत्र रितेश कुमार 12 जुलाई की रात में खाना खाकर अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। इसी क्रम में करीब एक बजे रात में उसे करैत सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिवार के लोग सोमवार सुबह उपचार के लिए बेलाटांड़ अस्पताल ले गए। जहां इलाज के क्रम में मंगलवार करीब 12 बजे दिन में उसकी मौत हो गयी। बालक की मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.