गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए रेल फाटक संख्या 20/03 इन दिनों परेशानी का कारण बनता जा रहा है। रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित यह रेलवे फाटक क्षेत्र के प्रमुख यातायात मार्ग पर है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों व लोगों का आवागमन होता है। ट्रेनों की बढ़ती संख्या के कारण फाटक अधिक समय तक बंद रहता है, जिससे सड़क जाम की समस्या आम हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रेलखंड से प्रतिदिन 312 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। कई बार 15 मिनट के अंतराल में भी फाटक बंद कर दिया जाता है। मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लगातार गुजरने के कारण फाटक बार-बार बंद करना पड़ता है। एक ट्रेन गुजरने के बाद दूसरी ट्रेन के आने की सूचना मिलने पर फाटक दोबारा बंद कर दिया जाता है। इससे राहगीरों...