Gridih News: सरिया को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: सरिया,प्रतिनिधि। एक दौर था जब गिरिडीह जिले का सरिया शांत, स्वच्छ और मनोरम प्राकृतिक वातावरण के कारण पहचाना जाता था। कोलकाता और आसपास के संपन्न बंगाली परिवारों का यह पसंदीदा ठिकाना हुआ करता था। छुट्टियां बिताने और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए लोग यहां पहुंचते थे। कभी आलीशान बंगला और ऐतिहासिक कोठियों से गुलजार रहने वाला सरिया आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। सरिया ने पंचायत से प्रखंड, अनुमंडल और अब नगर पंचायत तक का सफर तेजी से तय किया है। क्षेत्रफल, आबादी और रणनीतिक स्थिति के लिहाज से भी यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर सरकारी व्यवस्थाओं की स्थिति बदहाल है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन सड़क, नाली, पानी, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी रोजमर्रा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.