गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया के माध्यम से उपायुक्त गिरिडीह को ज्ञापन सौंपकर 22 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक सरिया अनुमंडल मुख्यालय परिसर में 48 घंटे के आमरण अनशन की सूचना दी है। समिति के सचिव राजीव मंडल ने आवेदन में कहा कि वर्ष 2014 से सरियावासी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान कई बार धरना, प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए राज्य सरकार को सरिया को जिला बनाए जाने की मांग और उसकी सभी आवश्यक अहर्ताओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समिति ने प्रशासन से जिला गठन की मांग पर आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीर...