गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने 22 जुलाई से 48 घंटे का महाअनशन करने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: धनवार को जिला बनाने की मांग तेज, जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाजआंदोलन का कारण मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन मंडल ने कहा कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने और क्षेत्र की उपेक्षा के खिलाफ यह आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से लगातार धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार के समक्ष जिला बनाने की मांग उठाई जाती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे क्षेत्र की जनता में निराशा बढ़ी है। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना 10वें दिन भी जारी, प्रशासन पर उपेक्षा ...