गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के सबलपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब छह माह पहले बनी सड़क को दोबारा जेसीबी से तोड़े जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क अभी उपयोग योग्य थी, फिर भी उसे तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों के आरोप वहीं दूसरी ओर बनाई जा रही सड़क पर ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। मजबूत काले बोल्डर की बजाय सफेद बोल्डर का उपयोग किए जाने से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि इससे सड़क की मजबूत और उसकी आयु पर असर पड़ेगा। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पहले घटिया ...