Gridih News: सरिया ओवरब्रिज के पास पक्की सर्विस रोड बनाने की मांग
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- सर्विस रोड निर्माण की मांग Gridih News: सारिया, प्रतिनिधि। बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पक्की सर्विस रोड नहीं बनने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गड्ढों और कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर लोगों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। जेएलकेएम पार्टी और क्षेत्रवासियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर 13 अक्टूबर तक सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों से पक्की सर्विस रोड की समस्या बनी हुई है। इसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली के कारण वाहनों के पलटने की घटनाएं होने का भी उल्लेख किया गया है। वहीं, उड़ती धूल से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.