गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: सरिया। बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल पूरी होने के करीब है। सरिया प्रखंड के बगोडीह में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अनुमंडलीय अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही अधिकांश चिकित्सा मशीनों के लगाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। जरूरत के अनुसार, अस्पताल में फर्नीचर भी लगाए जा चुके हैं। अस्पताल के शुरू होने से बगोदर, सरिया, बिरनी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस अस्पताल के चालू होने की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र के ल...