गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता लक्ष्मण गोप ने पति, सास-ससुर, ननद और ननदोई समेत अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए सरिया थाना प्रभारी को आवेदन दिया है। पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई है। आवेदन के अनुसार, लक्ष्मण गोप की पुत्री सोनिया कुमारी 22 जो बिरनी के दलांगी की निवासी है की शादी वर्ष 2021 में सरिया थाना क्षेत्र के धोवारी पोस्ट खेसकरी निवासी सुरेश यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति सुरेश यादव, सास मलवा देवी, ननद आरती देवी, ननदोई सुनील यादव समेत अन्य लोगों पर दहेज...