गिरडीह, अक्टूबर 18 -- Gridih News: सरिया। सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। चोर घर से करीब तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब चार लाख रुपये बताया गया है। घटना 17 अक्टूबर की सुबह की बताई गई है। पीड़ित के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे जब वे अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने की चेन, कर्णफूल, चांदी के पायल, बिछिया, बाली, सिक्के सहित कई आभूषण गायब मिले। इसके साथ ही घर में रखे एक लाख रुपये नकद भी नहीं मिले। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। नकदी समेत कुल चार लाख रु...