गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ोचपरखो पंचायत के गोविन्दपुरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सरकारी रास्ते पर जल निकासी अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को सामूहिक आवेदन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से होकर गुजरने वाली सरकारी सड़क वर्षों से पूरे गांव के पानी की निकासी का एकमात्र मार्ग रही है। नाला का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात का पानी इसी रास्ते से बहता था। आरोप है कि गांव के फूलदेव यादव एवं रामदेव यादव ने कथित रूप से पानी का बहाव रोक दिया है, जिससे सड़क पर भारी जलजमाव हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जलजमाव के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। कीड़े-मकोड़ों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। कई घरो...