गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध बेंगाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बेंगाबाद अंचल अधिकारी के आवेदन के आधार पर थाना क्षेत्र के महुआर निवासी अकल पंडित और जोधो पंडित के विरुद्ध कांड संख्या 179/26 के तहत बीएनएस की सुसंगत धाराओं और वन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह मामला महुआर मौजा, थाना नंबर- 17, खाता नंबर- 117, प्लॉट नंबर- 4207, रकबा 71 एकड़ के मध्य 35 डिसमिल जमीन से जुड़ा हुआ है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उक्त जमीन सरकारी गैरमजरूआ खास जंगल की जमीन है, जिस पर आरोपित दोनों व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप है। इस संबंध में अंचल अधिकारी के कार्यालय पत्रांक संख्या 863, दिनांक 10/10/26 के तहत बेंगाब...