गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड अंतर्गत मेढ़ो-चपरखो पंचायत के गोविंदपुरा गांव में सरकारी नाली को कथित रुप से अतिक्रमण कर बांध दिए जाने से जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नाली का पानी निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी गांव में जमा हो गया है। स्थिति यह है कि कई ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने लगा है, वहीं सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लोचन यादव एवं पंकज यादव द्वारा सरकारी नाली को कथित रूप से बांध दिए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हुई है। यह भी पढ़ें- Gridih News: सरकारी नाले पर अतिक्रमण से रघेडीह में जलजमाव, घरों में घुसा पानी नाली बंद होने से बारिश का पानी आसपास के इलाकों में फैल रहा है और ग्रामीणों की परेशानी लगातार ...