Gridih News: सम्मान और अधिकार की लड़ाई जारी रखने का लिया गया संकल्प
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड के जमखोखरो पंचायत में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में सत्यदेव पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न पंचायतों के आंदोलनकारी साथी उपस्थित हुए। इस दौरान 1 नवंबर को गिरिडीह में आयोजित होनेवाले जिला सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक आंदोलनकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, पंचायत कमेटी के गठन तथा आंदोलनकारियों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन आज भी कई आंदोलनकारी अपने उचित सम्मान और अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.