Gridih News: समाजसेवी ने निजी खर्चे से सडक की मरम्मति करवाई
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के जोरासीमर गांव से बुधुडीह बाजार को जोड़नेवाली टूटी हुई सडक को जोरासीमर के समाजसेवी कमलदेव मंडल के द्वारा निजी खर्च से मरम्मति करवाई गई। जिसके बाद सड़क में आवागमन शुरु हो सका। बता दें कि लगभग दो माह पूर्व बरसात के दौरान तेज पानी के बहाव में सड़क पर बनी पुलिया बह गई थी। इससे आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी कमलदेव मंडल ने निजी खर्च से क्षतिग्रस्त पुलिया के पास मिट्टी-मोरम डलवाकर सड़क को चलने योग्य बनाया। इस विषय में कमलदेव मंडल ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद अपने स्तर से रास्ते की मरम्मत कराई गई, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। मौके पर जयप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.