Gridih News: समाजसेवी ने की प्रवासी मजदूरों से मुलाकात
गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मो मुफ्ती सईद ने अपने केरल प्रवास कार्यक्रम के तहत गांडेय विधानसभा के अलग-अलग गांवों से केरल में प्रवास करने वाले मजदूरों से मुलाकात की। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद समाजसेवी ने समय निकालकर विभिन्न स्थानों पर रह रहे झारखंडी साथियों से मुलाकात की और उनके रहन-सहन, रोजगार, समस्याओं तथा पारिवारिक परिस्थितियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने परिवार, माता-पिता, पत्नी-बच्चों और गांव की मिट्टी से दूर रहकर दूसरे राज्यों में मेहनत-मजदूरी करना आसान नहीं है। ये प्रवासी मजदूर अपने परिवार का भविष्य संवारने और बच्चों को बेहतर जिंदगी देने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इनके संघर्ष, त्याग और मेहनत का सम्मान होना चाहिए।मुफ्ती मोहम्मद सईद आलम ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.