गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के पोखरिया स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल समस्याओं के भंवर में फंसा हुआ है। मीडिल स्कूल को तो उत्क्रमित कर हाई स्कूल का दर्जा दे दिया गया, मगर भवन और बुनियादी सुविधाएं आज भी नदारद है। यह स्कूल वर्षों से भवन की समस्या से जूझ रहा है। भवन और चहारदीवारी इस स्कूल की मुख्य समस्या है। भवन के अभाव में तीन क्लास के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाया जाता है। स्कूल में पहली से दसवीं तक की पढ़ाई होती है। यहां बच्चों की संख्या 326 है। बच्चों के अनुपात में स्कूल भवन की कमी है। कुल 8 क्लास रूम हैं। इसके कारण पहली, segunda और तीसरी क्लास के बच्चों को एक कमरे में बैठाना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में चहारदीवारी नहीं है। इससे बच्चे असुरक्षित रहते हैं। पौधे लगाने पर वह पेड़ नहीं बन पाता है, क्योंकि जानवरो...