गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग के बाबा आशुतोष मंदिर के समीप सोमवार दोपहर करीब बारह बजे सड़क पार कर रही लगभग 44 वर्षीय भवानी देवी को एक तेज रफ्तार बाइक ने अपनी चपेट में ले लिया। चपेट में आने से भवानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल महिला को पीएमसीएच अस्पताल धनबाद लेकर गये। जहां चिकित्सकों ने घायल भवानी देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका भवानी देवी ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भलपहरी गांव निवासी मेघलाल पंडित की धर्मपत्नी थी। घटना की सूचना पाकर ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व गंभीर रूप से घायल महिला को स्वजनों व राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और एक्सीडेंट में क्षतिग...