गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क मार्ग पर सियाटांड़ के समीप प्रशासनिक उपेक्षा और खस्ताहाल सड़क का खामियाजा आम जनता और वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में पिकअप वैन के अचानक फंस जाने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मात्र आधे घंटे के भीतर ही सड़क के दोनों ओर लगभग बीस छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों में लबालब पानी भरा हुआ था। पानी भरा होने के कारण पिकअप वैन के चालक को गड्ढे की गहराई का सही अनुमान नहीं मिल सका। जैसे ही गाड़ी गड्ढे में उतरी, उसका एक्सल नीचे जा अटका और पहिया पूरी तरह फ्री होकर घूमने लगा। पिकअप वैन के बीच सड़क पर ही फ...