Gridih News: सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: देवरी। देवरी के भेलवाघाटी पंचायत अन्तर्गत गरंग गांव में जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी की अगुवाई में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गरंग घाट मोड़ से गरंग गांव होते हुए नदी में पुल एवं कारीपहाड़ी तक सड़क निर्माण की मांग प्रशासन से की गई। जिप सदस्य उस्मान अंसारी ने बताया कि झारखंड बिहार सीमा के पास स्थित गांवों को देवरी मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं। जिसके कारण भेलवाघाटी पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को आवागमन करने परेशानी हो रही थी। इससे निजात दिलाने के लिए चार साल पूर्व ग्रामीणों ने बीडीओ, उपायुक्त व मंत्री तक पत्राचार किया था बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। हर बार केवल आश्वासन दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुख्य सड़क का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.