गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गांडेय बाजार के डाक बंगला चौक के समीप शुक्रवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गांडेय के एक निजी क्लिनिक मे लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति और दो बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक को अपने कब्जे मे लेकर थाना ले आई। जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिले के कुरुवा निवासी दिलीप मंडल गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मरगोडीह स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। शुक्रवार को वह अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाईकिल से गांडेय बाजार जा रहे थे। इसी दौरान महेशमुंडा निवासी गौरव सिंह की हॉर...