गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग विश्वासडीह गांव के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक घायल हो गए। घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीण और प्रमुख के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और प्रमुख को इलाज के लिए गिरिडीह लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम प्रमुख प्रखंड कार्यालय से कार्य निपटा कर विश्वासडीह गांव स्थित अपने आवास जा रहे थे। वे घर जाने के लिए बाइक को मोड़ा तभी दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे प्रमुख घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...