Gridih News: सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से उमेश साव की मौत, वाहन फरार
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो मोड़ पर गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में 43 वर्षीय उमेश साव की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार उमेश साव किसी काम से किसगो मोड़ गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए जमुआ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक का पैतृक घर खरगडीहा में है। वह अपने ससुराल लक्षुडीह में रहा करते थे। तथा लक्षुडीह निवासी बनवारी साव के बड़े दाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.