गिरडीह, अक्टूबर 25 -- मारपीट के मामले में न्याय की गुहार Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र की चिकनाडीह पंचायत की एक बेवा विनीता देवी ने अपने ही गांव के हेमन पंडित द्वारा मार पीट कर घायल करने के मामले में न्याय के लिए आखिरकार लाचार होकर शुक्रवार को सपा के कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा के आवासीय कार्यालय कोदोंबरी के बगल सिहोडीह में जाकर आवेदन सौंपी है। आवेदन के अनुसार इसी माह के ग्यारह तारीख को हेमन पंडित पिता बदन पंडित द्वारा उसके घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। विनीता द्वारा विरोध करने पर उसके साथ हेमन पंडित ने मार पीट किया। इसके चार दिन पूर्व में भी हेमन पंडित ने लालमणि पंडित और पार्वती देवी को उसके घर भेजकर मार पीट करवाई थी। लोकनाथ पंडित ने भी मारपीट किया। इनलोगों का कहना था कि ...