गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: गिरिडीह। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर रातभर एसपी-डीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर गिरिडीह पुलिस द्वारा लगाये गये सेवा शिविर में डटे रहे। इसी शिविर से एसपी बराकर से जल उठाकर पैदल दु:खिया महादेव मंदिर जा रहे हजारों श्रद्धालुओं को लेकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। एसपी डॉ बिमल कुमार, डीएसपी (मु.) प्रथम नीरज कुमार सिंह, डीएसपी (मु.) द्वितीय रूपेंद्र कुमार राणा, एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्वयं तैनात रहे। मध्य रात्रि के बाद लगभग सवा एक बजे एसपी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ दु:खिया महादेव मंदिर पहुंचे और अहले सुबह से दर्शन व जलार्पण के लिए जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं...