गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत पांडेयडीह गांव से सोमवार शाम श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरु करने के पूर्व सभी श्रद्धालु माता छिनमस्तिका मंदिर परिसर पहुंचकर माथा टेका। इस क्रम में श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रकार के धार्मिक नारे लगाए। श्रद्धालुओं में शामिल विपिन मिश्रा ने कहा कि सभी श्रद्धालु मंगलवार को सुल्तानगंज पहुंचेंगे और वहां से गंगा जल लेकर पैदल ही बाबा धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। मौके पर सूरज मिश्रा, आलोक मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अमन मिश्रा, प्रीतम मिश्रा, अनन्या मिश्रा, रोशन मिश्रा, आर्यन मिश्रा, अंशुमान मिश्रा, आरव मिश्रा आदि शामिल हैं। फोटो 10 जीआरडी 203 मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुगण। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का जत्था ...