Gridih News: श्याम प्रभु का वार्षिक महोत्सव आज से
गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री श्याम सेवा मंडल गिरिडीह द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 47वां वार्षिक महोत्सव मंगलवार से महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण, कुटिया रोड, रामबाग में शुरू होगा। महोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार सुबह 9 से 11 बजे तक बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित होगी तथा दोपहर 2:15 बजे भव्य निशान एवं पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार और बुधवार को अखंड भजन-कीर्तन होगा। महोत्सव में बाबा का भव्य श्रृंगार, दरबार, अखंड ज्योत, सवामणी एवं छप्पन भोग विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर बाबा श्री श्याम के दर्शन एवं भजन-कीर्तन का लाभ लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: श्याम भक्ति में रंगेगा झुमरी तिलैया, आज निकलेगी निशान यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.