गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद में शौच के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती दो दिनों से लापता है। युवती का कुछ पता नहीं चलने पर चिंतित परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। यह मामला फिटकोरिया पंचायत के एक गांव से जुड़ा हुआ है। परिजनों ने थाने में दिए आवेदन में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह व्यक्त किया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 7 अक्टूबर की सुबह युवती घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। तब थाना मे आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और परिजनों ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया है।

हिंदी हिन्द...