गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा पंचायत अन्तर्गत मकडीहा गांव में रविवार रात में आगजनी की घटना हो गई। जिसमें गांव के किसान अंबिका दास के घर में रखा हुआ हजारों रुपए की संपत्ति जलाकर नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस संबंध में पीड़ित परिवार की महिला गुड़िया देवी ने सोमवार को बताया कि रविवार को आठ बजे रात के बाद परिवार के लोग अपने घर में ही थे। इसी दौरान अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना होने से घर में रखा कपड़ा, अनाज, घरेलू सामान और जमीन से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी जल कर नष्ट हो गये। इधर बताया गया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गय...