गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के होली क्रास अस्पताल बेलाटांड के पास शुक्रवार को नौनिहाल बच्चों के बीच शैक्षणिक कला एवं चित्रांकन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नई दिशा सोशल सर्विस सेंटर, बेलाटांड़ द्वारा संचालित विभिन्न अनौपचारिक शिक्षा केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों द्वारा अपनी शैक्षणिक क्षमता के साथ कला व रचनात्मकता नेतृत्व प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में दूधनिया, गंधुवा, अमझेर, बस्तीकिंदवा, गिधासिमर, तुरिटोला सिकरूडीह, घाट, लोही, हरकुंड तुरिटोला, जेरोडीह, परसाडीह, पांदनाडीह, चौकी आदि गांवों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के बीच क्विज, कविता पाठ, नारा लेखन, मोबाइल की लत एवं उसके दुष्प्रभाव पर भाषण, शिक्षा विषय पर नृत्य, चित्...