गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: बेंगाबाद। झलकडीहा पंचायत के मुखिया के परिजनों पर हुए हमले के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस से गुहार लगाई। मुखिया प्रतिनिधि सहोदर मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। फसल चरने के विवाद को लेकर पंचायत की मुखिया ममता मंडल के जेठ और जेठानी पर हुए हमले के बाद फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का शिष्टमंडल पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह से मिला। शिष्टमंडल ने दोनों पदाधिकारियों को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है। कहा कि एक सप्ताह के अंदर शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बेंगाबाद...