गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डोरंडा स्थित बहुचर्चित शिव-दुर्गा न्यास समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में न्यास समिति के सुचारु संचालन, मंदिर परिसर के विकास तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चंदवारा दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, कमेटी का गठननई कार्यकारिणी के गठन के विषय में बैठक में रामविलास सिंह को अध्यक्ष, रंजीत कुमार राय एवं रामदेव सिंह को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मोदी को सचिव, गंगाधर पाण्डेय को उपसचिव तथा रमाकांत प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रुप में नंदकिशोर राम, सुनील रा...