गिरडीह, अक्टूबर 6 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना के स्वागत कक्ष में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पूजा कमेटियों को चेन स्नेचिंग के प्रति सचेत किया गया। बताया गया कि भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर पश्चिम बंगाल की महिला गिरोह चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देती है। पूजा कमेटियों से अपील की गई कि मेले में दर्शन-पूजन के दौरान माइक से एनाउंस कर महिला श्रद्धालुओं को लगातार सचेत करते रहें। यह भी पढ़ें- Samastipur News: डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, पूजा पंडाल में सीसीटीवी व अग्निशामक जरूरीबैठक के दौरान चर्चा बैठक में बेंगाबाद-पारडीह की बदहाल मुख्य सड़क का मुद्दा भी छाया रहा। पूजा कमेटियों ने पथ निर्माण विभाग से नवरात्र शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। प्रशासन की ओर से सभी पूजा पंडालों मे...