गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना मोड़ के पास गड्ढों में तब्दील सड़क की गुरुवार को जेसीबी मशीन से मरम्मत की गई। शांति समिति की बैठक में सड़क की जर्जर स्थिति और क्षतिग्रस्त नाली का मुद्दा उठने के बाद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संवेदक से वार्ता कर तुरंत कार्रवाई की। दुर्गापूजा को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सड़क निर्माण कंपनी के संवेदक से बात की गई और जेसीबी की मदद से सड़क पर जीएसबी डालकर गड्ढों को भरा गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह भी मौके पर उपस्थित थे। सड़क निर्माण कंपनी के साइड इंचार्ज कुंदन सिंह ने बताया कि फिलहाल थाना मोड़ के पास के गड्ढों को भर दिया गया है और जल्द ही पुल के आसपास बने गड्ढों की भी मरम्मत की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...