गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जैक 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षा शुक्रवार को शुरु हुई। दोनो पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त हुई। 10वीं की परीक्षा कार्मेल हाई स्कूल हिंदी में दो पालियों में संपन्न हुई। वहीं 12वीं की परीक्षा गर्ल्स हाई स्कूल पचंबा गिरिडीह व प्लस टू जिला स्कूल गिरिडीह में दो पालियों में हुई। 10वीं की पहली पाली में आईआईटी एंड वोकेशनल विषय में 8 विद्यार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 6 शामिल हुए व 2 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में उर्दू विषय में 2 विद्याथियों को शामिल होना था, दोना विद्यार्थी शामिल हुए। 12वीं पहली पाली में सोशियोलॉजी विषय में 22 परीक्षार्थियों में 20 शामिल हुए व 2 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जैक की मैट्रिक व इंटर संपूरक की परीक्षा शुरू दूसरी पाली में साइकोलॉजी विषय मे...