गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। चुंगलो-खेसमी स्थित पारटांड़ फुटबॉल मैदान में रूसी क्रांति के शहीदों को याद करने के लिए भाकपा माले के असंगठित मजदूर मोर्चा की ओर से सभा आयोजित की जाएगी। सभा में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुषों के जुटने की तैयारी है। मोर्चा के नेता कन्हाई पांडेय ने कहा कि सभा में रूसी क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ मजदूरों के अधिकारों और संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी। वहीं राजेश सिन्हा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एकता को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। अभियान में कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल, राजन तुरी, हुबलाल राय, भिखारी राय, लूटन दास, अमर तुरी, शंकर तुरी, वृहस्पति तुरी, सकलदेव कोल,...