गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद में अज्ञात शरारती तत्वों ने घर के सामने खड़ी एक नयी कार को आग के हवाले कर दिया। मंगलवार देर रात हुई इस घटना में मारूती सुजुकी फ्रोंक्स कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बेंगाबाद सर्कस मैदान स्थित कलावती अस्पताल के बगल में रहनेवाले माइक्रो फाइनेंस कर्मी मासूम सेठ के घर के सामने खड़ी कार में मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने आग लगाई है। मासूम सेठ के पिता राजकमल राम ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले कार खरीदी थी। रोज की तरह उन्होंने घटना की पूर्व संध्या को अपनी कार घर के सामने पार्क की थी। रात में खाना खाकर परिवार के लोग सो गये। लगभग 2 बजे रात को नींद खुली तो देखा कि घर के सामने खड़ी कार धू-धू कर जल रही थी। हल्ला होने पर आसपास के लोग जम...