गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: संदीप वर्मा, गिरिडीह। वैष्णो देवी यात्रा के नाम पर कई तरह की ठगी और फर्जीवाड़े के मामले सामने आते रहे हैं। वैष्णो देवी के करोड़ों भक्तों के साथ ठगी होती रही है। इस बार वैष्णो देवी यात्रा कराने के नाम पर गिरिडीह एवं बोकारो जिले के 16 श्रद्धालु ठगी के शिकार बने हैं।

किसकी शिकायत है ठगी के शिकार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह, पेसरागढ़ एवं गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी पटवा टोला गांव के श्रद्धालु हुए हैं। गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह कोपा निवासी आरती सिंह पति दिलीप सिंह पर 48 हजार रुपए धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगा है। इस संबंध में ठगी के शिकार श्रद्धालुओं द्वारा मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की गयी है। हालांकि अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। आरोपी महिला को बुलाकर पुलिस ने पूछता...