गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ देंवन्द्र कुमार दास, 20 सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन सिंह ,मंडल अध्यक्ष अरविंद साव, मुखिया रामदेव यादव, सुशील राय आदि ने संजुक्त रूप शिविर का उदघाटन किया। इस दौरान कैम्प में कुल 140 आवेंदन प्राप्त हुए, जिसमे 37 लोगों ने टेस्ट ड्राइव पास नहीं की। बता दें कि वर्षों बाद प्रखण्ड मुख्यालय में परिवहन विभाग के द्वारा शिविर का आयोजन किया गया है। सुबह से ही लोग ब्लॉक परिसर में लाइन लगते देखे गए। पदाधिकारियों ने बहुत सूझबूझ के साथ आवेदन संकलन व संधारण कर सारी प्रक्रिया के बाद लर्निंग लाइसेंस दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर चंदवारा में...